March 26, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से फोन पर की वार्ता

0
1002185919
012 013
111 222 333

काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर की चर्चा

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर वार्ता कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है।
सांसद भट्ट ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि काठगोदाम कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जो प्रदेश के इस हिस्से का प्रवेश द्वार भी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देशभर से श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर बढ़ा है। काठगोदाम से प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करते हैं, लेकिन वर्तमान में चल रही ट्रेनों की समय-सारिणी यात्रियों के लिए विशेषकर सुबह के समय असुविधाजनक है। श्री भट्ट ने कहा कि यदि काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाती है, तो यात्रियों को दिल्ली प्रातःकाल पहुंचने और शाम को काठगोदाम लौटने में सुविधा मिलेगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय में पूर्व में पत्रांक संख्या 10464/सांसद/लोकसभा/2025 दिनांक 02.07.2025 के माध्यम से पत्र प्रेषित किया जा चुका है। हाल ही में हुई वार्ता के दौरान डीआरएम इज्जतनगर मंडल द्वारा यह जानकारी दी गई कि काठगोदाम में मेंटेनेंस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।
इस पर श्री भट्ट ने रेल मंत्री को बताया कि काठगोदाम और लालकुआं दोनों ही स्टेशनों पर मेंटेनेंस की व्यवस्था मौजूद है। इसलिए जनहित में इस सेवा का शीघ्र संचालन प्रारंभ किया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सके।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *