उत्तराखंड उच्च न्यायालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
न्यायमूर्ति अलोक कुमार वर्मा ने किया रक्तदान



नैनीताल। सरोवर नगरी के उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अपने परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर द्वारा उद्घाटन किया गया और अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश मौजूद रहे। बता दें रक्तदान शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और इसके महत्व के प्रति जागरूक करना है। रक्तदान शिविर का आयोजन उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के हिस्से के रूप में किया गया। इस आयोजन में न्यायामूर्तिगण, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण, अधिकारीगण और उच्च न्यायालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाई और इस नेक कार्य में योगदान देने के लिए रक्तदान किया। मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंदर ने रक्तदान शिविर पर आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर दिया और सभी को इस जीवन रक्षक पहल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविंद्र मैथानी, न्यायमूर्ति अलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति अलोक माहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय मौजूद थे रक्तदान शिविर में न्यायमूर्ति अलोक कुमार वर्मा ने भी रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर एक प्रतिष्ठित अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की देखरेख में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय सामाजिक कल्याण और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करता रहा है।




















