सामाजिक कार्यों में चढ़कर हिस्सा लेने वाले
सभासद मनोज शाह जगाती ने जन सुविधा केम्प लगवाया

नैनीताल। सरोवर नगरी में देवभूमि उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आयारपाटा वार्ड सभासद मनोज साह जगाती के नेतृत्व में जनता की सुविधा को लेकर विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने हेतु कैम्प लगाया गया। बता दें कैंप में 45 लोगों ने विभिन्न प्रमाण पत्र बनाएं जिसमें यू सी सी,वोटर आईडी, स्थाई प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड आदि विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए गए। सभासद जगाती ने बताया आगे भी वार्ड में लोगों की सुविधाओं के लिए के अन्य कैंप भी लगाए जाएंगे। बता दें सभासद मनोज शाह जगाती सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपने वार्ड के काफी लोकप्रिय सभासद हैं। लोग उनके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।




















