March 26, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती पर दो दिवसीय फूड फेस्टिवल का उद्घाटन

0
1002154099
012 013
111 222 333

विधायक सरिता आर्या और नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने किया

फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजनों का पर्यटकों और लोगों ने लिया स्वाद

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रसिद्ध डीएसए ग्राउंड के बास्केटबॉल प्रांगण में देवभूमि उत्तराखंड के राज्य स्थापना की रजत जयंती के मौके पर दो दिवसीय फ़ूड फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य और विशिष्ट अतिथि डॉ सरस्वती खेतवाल द्वारा संयुक्त रूप से फिता काटकर किया गया। कार्यक्रम में सूचना विभाग के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों अतिथियों द्वारा सभी स्थलों का निरीक्षण किया गया और सफल आयोजन के लिए सबको बधाई दी बता दें इस फूड फेस्टिवल में जिलेभर से होटल, संस्था और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लोगों ने स्टाल लगाए गए हैं स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पहुंच कर पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। बता दे फूड फेस्टिवल का आयोजन पर्यटन विभाग और होटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है आज रजत जयंती के अवसर पर सभी को पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने कहा इस तरह के आयोजन से पर्यटन को गति मिलती है और हम अपने कलर को लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं खासकर पहाड़ी व्यंजन का स्वाद जब पर्यटक लेते हैं। तो इस समय को यादगार के रूप में संजोय रखते हैं। आपको बता दें
हिमालयन फ़ूड फेस्टिवल में 16स्टाल लगाए गए जिसमें पहाड़ी व्यंजन लोगों को परोसे गए जिला पर्यटन विभाग, के.एम.वी.एन.और नैनीताल होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की तरफ से राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में फ़ूड फेस्टिवल में अनुपम रेस्टोरेंट ने शिकार भात, बडील, मडुवा मटन मोमो, नमः होटल की तरफ से भुटवा स्प्रिंग रोल, पहाड़ी भात, बर्गर पिज़्ज़ा, रागी ब्राउनी, नैनी रिट्रीट ने रागी का टेकोस, पहाड़ी मुर्ग का शिकार, हिमालयन ट्राउट, झंगोरे की खीर, स्टर्लिंग रिसोर्ट ने कुमाउनी रायता, पालक का कापा, भट्ट की चुड़कानी, कुमाउनी थाली, गोरखा चटनी, डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की तरफ से पहाड़ी मीट, गहत के कबाब, गहत का शोरबा, डी.एस.स्पाइको की तरफ से पेरी पेरी मसाला, जिंजर गार्लिक पेस्ट, मैओनिस, तंदूरी सॉस, बल्क पैक, टेम्रन पेस्ट, नैनी महिला जागृति संस्था की तरफ से ऐपण के अलग अलग आइटम, बुरांश का जूस, उन का सामान, जूट बैग, कैंडल, सना नींबू, कैफे ठंडी बाई सरस्वती मडुवा बर्फी, क्लासिक बाल मिठाई/चॉकलेट, मेथी ड्राईफ्रूइट लड्डू, फन एंड नट पहाड़ी चॉकलेट, पहाड़ी पंजीरी बर्फी, मुसकोटिया रिसोर्ट की तरफ से कांजी बीटरूट एंड कैरेट, एप्पल साइडर, रागी बन टिक्की, रागी कुलचा,
कैप्रोंन्स चॉकलेट ड्रीम्स ने कैरेमल कस्टर्ड, कोरियन बन, ऑरेंज एंड क्रेनबैरी चॉकलेट आलमंड रॉक, मेहरागांव की जीवा वर्षा कला संगम समिति की तरफ से चुड़कानी भात, मूली/आलू का थेचवा, मडुवे के मोमो और चाउमीन, पहाड़ी बाउल बाई कैफ़ू इंट्रप्रेसिस की तरफ से जम्बू, भांग, जीरा, लहसुन और अदरक पाउडर से बने नूडल्स, चेली ऑर्गेनिक फूड्स ने बड़ी, मंगोड़ी, गुलाब/चंदन धूप, रुई बत्ती, देवी वस्त्र, पहाड़ी नमक, बिच्छु चाय, ऊनि वस्त्र, मडुवे/भट्ट/मक्के/बिच्छु की नमकीन, फुलारी ईको प्रिंट में सलवार सूट/साड़ी/स्टोल/ड्रेस मटीरियल, ऐपन के शो पीस, इजा रशिया ने आलू गुटका, गेठी गुटका, मटन भात, कचौड़ी, आलू और सिंगल, पुआ, मुकतेश्वर के जस्ता रिट्रीट एंड स्पा ने पहाड़ी शिकार/चिकन, बुरांश खीर, झिंगुरा खीर, पहाड़ी राजमा, गहत की दाल, पनीर के गुटके के अलावा डुबके, गहत गडेरी, कुमाउनी रायता, कुमाउनी मटन भात, कुमाउनी थाल, पकौड़ी/भांग की चटनी का लोगों ने स्वाद लिया। और सभी वहा कहते हुए दिखाई दिए। इस बार फुट फेस्टिवल में कैच मसाले का भी स्टॉल लगाया गया जिसमें मसाले की शुद्धता के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। और जो उनके द्वारा पास्ता मार्केट में लाया गया है उसका स्वाद लोगों ने लिया। फेस्टिवल में जापानी डिश ‘ज़ेन यम चा’ ने वैज और नॉन वेज फ्लेवर में अपने डिश रखे। इस मौके पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महामंत्री वेद साह, मन्नू साह, सिद्धार्थ साह, डी.जी.सी.एस.के.शर्मा, मंनोज बिष्ट, स्नेह छाबड़ा, रुचिर साह, मुन्नी तिवाड़ी, संजय साह, प्रीति सेठी, सी.पी.भट्ट, प्रदीप जेठी, लोकेश जोशी, सी.वी.एस.बिष्ट, रौशनी सनवाल, अनुज साह, मोहित जगाती, आशीष नंदा, सुरेश साह, सुमित खन्ना, विनीता साह डी.एस.ग्रुप से जी.एम.किशोर कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, ई.ओ.द्वितीय विनोद सिंह जीना, हरीश राणा, मोहित साह आदि ने फेस्टिवल का आनंद उठाया। इस दौरान लोक संस्कृति एवं सूचना विभाग की तरफ से सांस्कृतिक प्रतुती रखी गई।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *