March 26, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता पर गैलेक्सी का कब्जा

0
1002150961
012 013
111 222 333

मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में नगर पालिका और मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित प्रथम कुमाउं कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को गैलक्सी व शीला माउंट के मध्य खेला गया,जिसमें गैलक्सी ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में मौजूद मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य,विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल द्वारा संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत क्या और इस दौरान अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की वही मनोरंजन विभाग नगर पालिका के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रतियोगिता में भागवत मेर व शौरभ रावत ने रेफरी की भूमिका निभाई। बता दे प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार रखा गया था जिसमें विजेता टीम को 50 हजार का नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी,उपविजेता टीम को 25 हजार का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता रोहित आर्य, कविता गंगोला, अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट,संतोष कुमार, अनिल कटियार, गोपाल, हंसा बहुगुणा सभासद गजाला कमाल, भगवत रावत,आयोजन सचिव विलाल अली, , मोहन चिलवाल, सहित अन्य फुटबॉल प्रेमी आदि मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *