नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड लालकुआं के तत्वधान में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन
पुरुष वर्ग मैं इशांत अधिकारी प्रथम और महिला वर्ग में अवाम आई प्रथम

नैनीताल । सरोवर नगरी में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नैनीताल में वीरवार को नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड लालकुआं की ओर से साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता २५ किलोमीटर महिला और पुरुष वर्ग में आयोजित की गई जिसमें कुल २० खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी नैनीताल मस्जिद चौराहे से बारापत्थर से लेकर नारायण नगर, रूसी बाईपास होते हुए तल्लीताल से वापस डीएसए मैदान पहुंचे जिसमें १७ पुरुष और ३ महिलाएं शामिल रहीं। पुरुष वर्ग में इशांत अधिकारी प्रथम जबकि राज आर्य ने द्वितीय और मयंक तीसरे स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अवाम प्रथम, ज्योति द्वितीय और सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को प्रथम पुरस्कार १० हजार, द्वितीय पुरस्कार ७ हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार ५ हजार रुपए तथा ट्रॉफ ी और मेडल देकर समानित किया गया। इस दौरान दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत जीएम अनुराग शर्मा समेत उमेश पढालनी, संजय भाकुनी, सुभाष बाबू, विपिन तिवारी, कृपाल सिंह, पूरन मिश्रा, महेश पांडे, कल्याण सिंह, प्रकाश जोशी, जगदीश, दीपक, कुंदन, लोकेश, कुलदीप, सुमित, मनोज, सुदर्शन, त्रिलोक, पारस, मोहन, लाल सिंह, राहुल, पान सिंह तथा बलवंत आदि मौजूद रहे।




















