पार्वती प्रेमा जगाती के पूर्व छात्र सुदर्शन सोराड़ी को मिला स्वर्ण पदक

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के २०वें दीक्षांत समारोह में नगर के दुर्गापुर स्थित प्रतिष्ठित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल के पूर्व छात्र सुदर्शन सोराड़ी को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलबधियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों द्वारा स्वर्ण पदक से समानित किया गया।
कालेज प्रबंधन के मुताबिक सुदर्शन ने अपनी शिक्षा पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल से प्राप्त की थी। सुदर्शन ने कहा है कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलबधि अर्जित की।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि हमारे छात्र सुदर्शन सोराड़ी ने यह सिद्ध किया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह स्वर्ण पदक केवल उनकी व्यक्तिगत उपलबधि नहीं बल्कि विद्यालय की शिक्षण पद्धति, संस्कार और अनुशासन की भी सफलता है। मैं समस्त शिक्षकगणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देता हूँ कि उनके सामूहिक प्रयासों से विद्यालय की यह गौरवशाली परंपरा बनी हुई है। दूसरी ओर कालेज के व्यवस्थापक श्याम अग्रवाल ने कहा की सुदर्शन की कामयाबी विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।




















