डीएम रयाल के निर्देशन पर श्री मां नैना देवी मंदिर में
नगर पालिका द्वारा गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने को लेकर
पूजा अर्चना के साथ की आरती और दिलाई शपथ




नैनीताल। सरोवर नगरी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार मंगलवार 4 नवंबर को गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद् नैनीताल के अंतर्गत मां नैना देवी प्रांगण में” गंगा उत्सव ” कार्यक्रम का आयोजन अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के नेतृत्व मेंकिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत डे एन. यू. एल. एम योजना के तहत गठित महिला समूहों के सहयोग से गंगा आरती, गंगा स्वच्छता शपथ, दीपदान व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल रोहिताश शर्मा द्वारा महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बता दे शपथ के द्वारा शहर के लोगों को जागरूक करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। और इस दौरान अधिशासी अधिकारी रोहिताश द्वारा लोगों से अपील की गई के अपनी झील और आसपास के साफ-सुथरा रखें। इस मोके पर कार्यक्रम में सभासद गजाला कमाल, काजल आर्या, महिला समूहों की महिलाएं वह पालिका से कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला, निरीक्षक वेद प्रकाश,लेखाकार सिद्धार्थ शर्मा, पालिका अभियंता विपिन पुरोहित व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक चंदन भंडारी, सोनू तिवारी, सीमा कुमार, सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।




















