एस 3 ग्रीन आर्मी द्वारा
शिव मंदिर डी.एस.बी. रोड पर चलाया सफाई अभियान

मंदिरों के पास शराबियों ने बनाया शराब का अड्डा
नैनीताल सरोवर नगरी के सामाजिक संस्था एस 3 ग्रीन आर्मी द्वारा शिव मंदिर डीएसबी रोड के पास सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान
सुरेश चंद्रा जी के नेतृत्व में किया गया।
टीम द्वारा शिव मंदिर के आस पास आज सफ़ाई अभियान चलाया गया आज टीम द्वारा शिव मंदिर के पास बहुत ज्यादा मात्रा में शराब कि बोतलें और चिप्स के पैकेट मोमो के रेपर ग्लास नशे की सामग्री निकाले गये यहा अभी भी भारी मात्रा मै कुड़ा फ़ेला हुआ है।
डी.एस.बी. रोड नैनीताल का एक बहुत सुन्दर स्थान है जहा से नैनीझील का सुन्दर द्रश्य देखा जा सकता है वही पास में भगवान शिव जी और भगवान हनुमान जी का मंदिर भी हैं
मंदिर होने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा वहा शराब पिने का अड्डा बना दिया गया है। प्रशासन से निवेदन है कि ऐसी जगह पे लगातार ग्रस्त किया जाए ओर इन शराबियो के खिलाफ चालानी कार्यवाही कि जाये। संस्था के सदस्य गोविंद ने शहर वासीयो से निवेदन किया लोग अपना कुड़ा कुड़ॆदान मै डाले और जो भी व्यक्ति रास्ते मै गंदगी करता दिखाई दे उसे भी रोके
हम सब मिलकर ही शहर को साफ़ और स्वच्छ बना सकते हैं। इस मौके पर अभियान में एस3 ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, सुरेश चन्द्रा,शूरवीर सिंह चौहान सहित अन्य क्षेत्र के लोग मौजूद थे।




















