March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888
1002077934
012 013
111 222 333

चित्र प्रदर्शनी और “एकता गीत” का भव्य हुआ शुभारंभ

हल्द्वानी नैनीताल। देश के पहले उपप्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि स्वरूप केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल द्वारा सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल एस.के. जोशी और शिक्षाविद् सुनील जोशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीबीसी नैनीताल की कलाकार शर्मिष्ठा बिष्ट द्वारा गाए तथा आनंद बिष्ट द्वारा संगीतबद्ध गीत “एकता का दीप जलाएं हम सभी” का भी लोकार्पण किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. दीपा जोशी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में सरदार पटेल के जीवन-वृत्त के साथ-साथ मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है।

महापौर गजराज सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं से समाज में नशे के विरुद्ध एकता दिखाने की अपील की। वहीं कारगिल युद्ध में भाग ले चुके कर्नल एस.के. जोशी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “देश की एकता को बनाए रखना अब हमारी नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में देशभक्ति नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। नृत्य प्रतियोगिता में कृष्ण राणा, आराध्या रावत और वंशिका बिश्नोई ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में श्रद्धा कश्मीरा प्रथम, प्राची द्वितीय और संस्कृति पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। पर्वतीय उत्थान कला समिति के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

स्वयं सहायता समूहों की आकर्षक प्रदर्शनी

इस अवसर पर श्री जी, पूर्णिमा एवं अर्जित स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें ज्वार, मक्का, राजमा तथा अन्य स्थानीय दालों के साथ हस्तनिर्मित स्वेटर और जूट बैग प्रदर्शित किए गए। समूहों ने बिक्री के माध्यम से लगभग ₹5000 की आमदनी अर्जित की।

कार्यक्रम का संचालन सीबीसी की श्रद्धा गुरूरानी ने किया। नोडल अधिकारी शोभा चारक ने बताया कि कार्यक्रम का समापन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट, प्रचार सहायक दीपक शर्मा, सीबीसी के गोपेश बिष्ट, दीवान सिंह तथा सेंट लॉरेंस स्कूल की प्रधानाचार्य अनिता जोशी उपस्थित रहीं।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *