हज़रत हाफिज ज़हुरुल इस्लाम क़ादरी
चिश्ती र०द०त० अलेह का 89 वा उर्स का हुआ अगाज़


नैनीताल। सरोवर नगरी में हज़रत हाफिज ज़हुरुल इस्लाम क़ादरी चिश्ती र०द०त० अलेह का 89 वा उर्स का अगाज़ आज सोमवार बाद नमाजे असर संदल कुरआन ख्वानी मिलाद शरीफ वा सलातो सलाम के साथ शुरू हुआ। जिसमें अकीकत मंदो द्वारा शिरकत की गई। इस दौरान सभी ने मुल्क अमन खुशहाली तरक्की के लिए दुआ की गई। संस्था के कोषाध्यक मो खालिद ने बताया कि 21 अक्टूबर मंगलवार बाद नमाजे मगरिब हलकये ज़िक्र बाद नमाजे इशा महफ़िल शिमा का एहतमाम कमेटी की जानिब से किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के सदर अजीजुल हसन, नायब सदर शाहिद अली वारसी, महासचिव परवेज़ सचिव, मो०क़ासिम,रहीस,नाजिम, राशिद,सलीम,सरपरस्त अब्दुल हमीद,गुलाम कादिर, मो० साबिर, अब्दुल रशीद, ताहिर,मो० शाकिर लंगर कमेटी के सदर अब्दुल वासिद एवं समस्त पदाधिकारी और अहले आवाम मौजूद रही।




















