March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

अंतराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर

0
1001971584
012 013
111 222 333

राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार मे विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा “अंतराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस” के विषय पर राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार नैनीताल विद्यालय मे विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। व शिविर मे एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवानो द्वारा आपदा की स्थिति मे किस प्रकार बचाव कार्य किया जाए के बारे मे प्रायोगिक तरीको के बारे मे बताया गया. आपदा की स्थिति में, एसडीआरएफ की भूमिका तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करना है। यह टीम प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ और आग में फंसे लोगों को निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुँचाने का काम करती है। इसके अलावा, वे जनजागरूकता अभियान चलाते हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में बचाव अभियान और धार्मिक यात्राओं के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन जैसे अतिरिक्त कार्य भी करते हैं। आपदा कि स्थिति में आम जनमानस को सीपीआर किस प्रकार दी जाती है पर भी बताया गया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलाप के बारे मे बताया गया व आपदा प्रबंधन ,पर्यावरण संरक्षण अधिनियम ,मोटर वाहन अधिनियम, पॉश एक्ट, बाल विवाह, नशा उन्मूलन इत्यादि विषय पर सविस्तार जानकारी दी तथा भविष्य में अपराध की श्रेणियां में आने से कैसे बचा जा सकता है के उपाय भी बताई गई, अंतिम सत्र में विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज का आभार व्यक्त किया गया तथा इस तरह के विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम समय-समय पर विद्यालयों में लगने से बच्चों में विधिक जानकारियां सदुपयोग होगी ऐसा आशय किया, शिविर मे यशवंत कुमार,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस से सब इंस्पेक्टर भावना बिष्ट, हेड कोंस्टेबल दरमान सिह, हेड कोंस्टेबल महेंद्र भंडारी, कोंस्टेबल प्रदीप मेहता, पेरामेडिस्क हर्ष कुमार, रोहित कुमार नवीन पांडे , रविंद्र सिंह मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *