March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति व राज्य निर्माण सेनानी संगठन की 27 वीं प्रांतीय बैठक हुई आयोजित

0
1001939254
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नगरी में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति व राज्य निर्माण सेनानी संगठन की २७ वीं प्रांतीय बैठक बागेश्वर के नरेंद्र पैलेस में भुवन कांडपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में वंचित राज्य आंदोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण करने व राज्य आंदोलनकारियों को सुविधा दिलाने को लेकर भावी रणनीति तय की गई। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा राज्यमें अनूठा पौधारोपण अभियान रविवार को ४५३ वें दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के ४५३ वें दिन राज्य आंदोलनकारी चिन्हित समिति के पदाधिकारियों ने नरेंद्र पैलेस परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष तरुण पाल, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत, संयोजक भुवन कांडपाल, केंद्रीय प्रवक्ता महिमा नंद भट्ट,हीरा वल्लभ भट्ट, दिनेश चंद्र बिष्ट, रमेश पांडे कृषक, कामरेड दीवान सिंह धपोला, मंजू खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, किशन सिंह दानू, लीलाधर पांडा शामिल रहे । इधर दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *