जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट की अध्यक्षता में
महिला कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान किया शुरू

भीमताल नैनीताल। भीमताल विधानसभा के नौकुचियाताल में महिला कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान को शुरू किया गया। बता दे अभियान मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल, खष्टी बिष्ट की अध्यक्षता में नौकुचियाताल सभागार में महिला नगर अध्यक्ष भीमताल हेमा दुम्का के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने वोट चोरी को रोकने के अभियान को हस्ताक्षर कर शुरु किया। इस दौरान महिलाओं ने
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल खष्टी बिष्ट का स्वागत अभिनंदन किया। बिष्ट ने
सभी महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष सम्मानित राहुल गांधी एवं अल्का लांबा व प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आदेशानुसार, वोट चोर गद्दी छोड़ , अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है।
जिसके तहत आज सभी महिलाओं ने एक स्वर में नारे लगाते हुए इस अभियान को शुरू किया जिसमें नगर अध्यक्ष हेमा दुमका ने नहीं अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
और महिलाओं को जागरुक करते हुए अपने अधिकारों के आगे आने का हवन किया।
इस दौरान। इस मौके पर धनी दुम्का, कमलेश गंगा दुम्का, तारा पलडिया, तनुजा पलडिया, सरिता देवी, भुवन चंद्र,उमेश, विजय पांडे, पूनम जोशी, विशाखा आर्य, कविता पालनीय, गंगा गोस्वामी, नंदी दुम्का, शांति तिवारी, जय कपिल, विमल गोस्वामी, विनीता दुम्का, पार्वती देवी, मुन्नी दुमका, प्रेमा देवी, गंगा तिवारी, प्रमोद, प्रीती जोशी, रुचि दुम्का, सोनू, मोहित जोशी, भारती दिया, जानकी,
ज्योति पांडे, नदी पांडे, आयुष, हर्षित, भगवती दुम्का, गंगा जोशी, पीतांबर, निशा दुम्का, हिमांशु, सहित कई लोग उपस्थित थे।




















