March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समाजसेवी संध्या ने की पूजा

0
1001887625
012 013
111 222 333

संस्था के पदाधिकारीयो ने समाजसेविका संध्या शर्मा को किया सम्मानित

भगवान वाल्मीकि की पूजा व हवन में रही विशेष भूमिका

नैनीताल। सरोवर नगरी में भगवान वाल्मीकि आश्रम समिति मल्लीताल के तत्वावधान में इस वर्ष महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर की जानी-मानी समाजसेविका संध्या शर्मा की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि जी की पूजा-अर्चना, हवन, पंच आरती और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। संध्या शर्मा ने न केवल हवन-पूजन में भाग लिया, बल्कि अपने हाथों से पूजा अर्पित कर भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में अपनी श्रद्धा व्यक्त की। समिति द्वारा संध्या शर्मा जी को समाज में उनके निरंतर सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संध्या शर्मा हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं। उन्होंने हर अवसर पर सेवा, सहयोग और सद्भाव का संदेश दिया है। इस दौरान संध्या शर्मा ने इस सम्मान को पूरे समाज को समर्पित करते हुए कहा कि “महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श हमें सत्य, सेवा और समाजहित की राह दिखाते हैं। मैं सदैव उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करूंगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *