March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

जिला पंचायत के अभियंता दिलीप नेगी हुए सेवानिवृत

0
012 013
111 222 333

विदाई समारोह में कर्मचारियों ने दी विदाई और की उज्जवल भविष्य की कामना

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिला पंचायत के अभियंता दलीप सिंह नेगी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। बता दें उन्होंने अपनी 33 वर्ष सेवा दी है। उनके सेवानिवृत होने पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने विदाई समारोह जिला पंचायत सभागार में दी है। बीते दिनों हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में दिलीप नेगी को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट सहित समस्त सदस्यों ने उन्हें विदाई दी थी। मंगलवार को अभियंता दलीप सिंह नेगी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के सभी कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई देते हुए उनके द्वारा की गई सेवाओं की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कई बार स्थान्तरण होने के बाद जनप्रतिनिधियों की मांग पर शासन द्वारा उनका स्थानांतरण नैनीताल किया गया जहां उन्होंने अपनी सेवाएं व्यवहार के साथ दी। और आज विदाई समारोह में उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की गई। इस दौरान अभियंता दलीप सिंह नेगी ने अपने सेवाकाल में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा दिये गए सहयोग के लिए आभार जताते हुए सभी के द्वारा दिए गए सहयोग धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने अभियंता दलीप सिंह नेगी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी कर्मचारियों ने उन्हें फूलों के माला पहनते हुए और प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी। इस मौके पर विदाई समारोह में कर अधिकारी विजय बिष्ट, लेखाकार श्री भौर्याल, कर निरीक्षक चंद्रपाल सिंह बिष्ट, दीपक उपाध्याय, अवर अभियंता रमेश आर्य, नीतू सिंह, दीपा मटियाली, रितु रावत, भाजपा नेता हरीश भट्ट, अधिवक्ता राजेन्द्र परगाईं, ठेकेदार जगदीश शर्मा सहित जिला पंचायत के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *