March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

गेठिया सहित विकास खंड के हर गांव का विकास मेरी प्राथमिकता: ब्लाक प्रमुख डा.हरीश सिंह बिष्ट

0
1001825039
012 013
111 222 333

नैनीताल। नैनीताल जिले के भीमताल विकास खंड की गेठिया ग्राम सभा की जनता द्वारा सोमवार को लगातार चौथी बार गेठिया ग्राम सभी से ही भीमताल विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख पद पर डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की ताजपोशी होने पर उनका भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजित किया।
इस मौके पर अपने अभिनन्दन से डॉ. हरीश सिंह बिष्ट भाव विभोर और भावुक हो गए। उन्होंने कहा मैं आपको दंडवत हाथ जोडक़र दिल की गहराइयों से समस्त ग्राम वासियों का धन्यवाद देना चाहता हूं इतना भव्य स्वागत से मैं अभीभूत हूं और अपने को धन्य समझ रहा हूं,बोले कि आपके आशीर्वाद के कारण ही दो बार मेरी पत्नी गीता बिष्ट बलॉक प्रमुख तथा दो बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गई और वह स्वयं दूसरी बार लगातार बलाक प्रमुख निर्वाचित हुए हंै। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विकासखंड की साठ ग्रामसभाओ में हर व्यक्ति से संवाद स्थापित करने का पूरा-पूरा प्रयास किया गया और हर किसी की मूलभूत समस्या का निवारण करने की पूरी कोशिश की गई और यह प्रयास आपके आशीर्वाद से जारी रहेगा।
उन्होने कहा कि मेरा लक्ष्य मेरी प्राथमिकता विकास खंड के हर गांव का विकास है। उन्होंने नशे के खिलाफ हर ग्राम सभा में विशेष अभियान चलाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा नशा विकास का अवरोधक है जो मन मस्तिष्क में प्रतिकूल प्रभाव डालने के साथ किसी भी घर परिवार को नष्ट कर देता है। पूर्व प्रमुख गीता बिष्ट ने अपनी संबोधन में कहा कि ग्राम सभा गेठिया के ग्रामवासियों का ऋण कभी नहीं चुका सकते जो सममान उनके परिवार को मिला है वह सममान उनका ही नहीं बल्कि पूरे ग्राम सभा का सममान है। कहा कि गांव के विकास के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा उसके लिए सदा तत्पर रहेंगे।
इससे पूर्व समस्त ग्रामवासियों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार आने पर डॉ. हरीश बिष्ट और गीता बिष्ट को फूल मालाओं से लाद दिया। इस बीच ग्राम प्रधान रिंकू देवी का भी अभिनंदन किया गया। क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना भट्ट द्वारा क्षेत्र पंचायत चुनाव से लेकर बलॉक प्रमुख तक चुनाव की संपूर्ण रिकॉर्डिंग बड़ी स्क्रीन में ग्रामीण एकता की मिशाल दिखाकर हर किसी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट नवीन पंत ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *