शहर के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने
वांगचुंक की गिरफ्तारी पर गांधी चौक पर किया प्रदर्शन
हाथों में स्लोगन की तख्ती और कैंडल जलाकर जताया विरोध की नारेबाजी



नैनीताल। सरोवर नगरी में लद्दाख के पर्यावरणविद् वैज्ञानिक और आविष्कारक सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेज दिए जाने के विरोध में नगरी के विभिन्न राजनीतिक दलों, जन संगठनों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों तथा बुद्धिजीवियों ने विरोध करते हुए गांधी चौक तल्लीताल में हाथों में स्लोगन की तख्ती लेकर और कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी राजीव लोचन शाह ने देश के इतने बड़े पर्यावरण विद् वैज्ञानिक 2 साल पहले ठंड में अनशन किया था। और जो उनकी मांगे थी वह जायज थी। और सरकार ने भी जब धारा 370 हटाई थी उनसे वादा किया था लेकिन उन्होंने वादा पूरा नहीं किया तो उन्हें दोबारा आंदोलन पर उतरना पड़ा और लद्दाख से लेकर दिल्ली तक पैदल मार्च किया लेकिन उन्हें दिल्ली आने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। और न ही उन्हें प्रधानमंत्री अथवा गृहमंत्री से भेंट करने दी और जब वह दोबारा उन्होंने आवाज उठाई और
आंदोलन शुरू किया तो हिंसा का बहाना बनाकर उन्हें गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा इस तरह का व्यवहार देश के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगा। इस दौरान आंदोलन कर रहे लोगों ने तख्तियाँ और सोनम वांगचुक के चित्र और स्लोगन के साथ नारेबाजी की उन्होंने कहां पेपर लीक मामले में युवा सड़कों पर हैं और देहरादून हल्द्वानी सहित कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्रवाई नहीं करते हुए उसे
‘नकल जिहाद’ दे दिया जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। इस दौरान खष्टी बिष्ट ने भी सरकार को आडे हाथ लेते हुए पर्यावरण विद् वांगचुक की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्ति किया है। और कहां
जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वह पूरे हिमालय क्षेत्र और उत्तराखंड में भी प्राकृतिक संसाधनों की लूट, अनियंत्रित पर्यटन और खनन माफिया की घुसपैठ लद्दाख की ही तरह है। वांगचुंक उसी का विरोध कर रहे थे। इस दौरान सभी ने आवाज बुलंद करते हुए वांगचुक को तत्काल रिहा करने की मांग की है। कार्यक्रम के अंत में सभी आंदोलनकारी ने “रघुपति राघव राजा राम” पति को पवन सीता राम गाने के साथ ही प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर पद्मश्री शेखर पाठक, समाज सेवी राजीव लोचन शाह यशपाल रावत,डॉ.हरीश भट्ट, डा. सी. एस. रौतेला, डॉ. गंगा सिंह बिष्ट, डॉ. शीला रजवार, दिनेश डंडरियाल, माया चिलवाल, एडवोकेट कैलाश तिवारी, दिनेश उपाध्याय, खष्टी बिष्ट, मनमोहन चिलवाल, राजीव लोचन साह, लीला बोरा, हरीश पाठक, रुपिन पाठक, संध्या शर्मा, पंकज भट्ट, भारती जोशी, प्रियंका, शिखा रावत, मोहनचंद कांडपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।




















