लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में
हैप्पी होम डांडिया क्वीन बनी यज्ञा क्लोरा
पंखिड़ा नृत्य कर हुई डांडिया की शुरुआत
चूनर उड़ उड़ जाए मेरी पायल जो छनकाई गीतों पर
बालिकाएं और महिलाएं खूब थिरकी











नैनीताल। सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में हैप्पी होम होटल डांडिया नाइट पर एक भव्य गरबा का आयोजन हुआ। खूबसूरत झील के किनारे डीएसए ग्राउंड के बास्केटबॉल मैदान में पहाड़ियों की आच्छादित हवा में बुधवार को गरबा की धूम मच गई। क्लब ने इस आयोजन को खास बनाने के लिए रंगीन रोशनी, पारंपरिक संगीत और शानदार सजावट की व्यवस्था की थी। लोग पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर आए थे, और हर किसी का उत्साह देखने लायक था। गरबा की ध्वनि और बालिकाएं और महिलाएं आनंदित होकर थिरक रही थे। ऐसा प्रतीक हो रहा था कि डांडिया गुजरात में चल रहा है और नैनीताल में उसकी रौनक अलग ही घटा बिखेर रही थी। बता दें हैप्पी होम डांडिया नाइट में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। और डांडिया क्वीन बनी यज्ञा क्लोरा। बता दें डांडिया का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या विशिष्ट अतिथि न्याय मूर्ति आलोक मेहरा जी की पत्नी प्रिया मेहरा, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और हैप्पी होम के महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह नेगी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लेक सिटी क्लब के सदस्यों द्वारा पंखिड़ा नृत्य कर शुरुआत की कार्यक्रम में महिलाओं ने मेरी चूनर उड़ उड़ जाए मेरी पायल जो छनकाई ढोली तारा ढोली तारा आदि गीतों पर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में यज्ञा क्लोरा को डांडिया अगेन क्वीन चुना गया जबकि फर्स्ट रनरप मीनाक्षी आर्य सेकंड रनर अप दुर्गशा जैन बेस्ट ज्वेलरी भावना रावत बेस्ट हेयर स्टाइल दिव्या शाह बेस्ट डांस तनिष्का भगत बेस्ट विजुअल पलक को दिया गया जबकि विशेष पुरस्कार आकांक्षा शाह मोनिका पांडे कुनिका बिष्ट बिना नयाल ज्यति बिष्ट मनाली मिश्रा प्रशस्ति नेहा आर्य भावना सारंग वर्षा आर्य रूपाली भट्ट पिंकी आर्य एवं अंजलि को दिया गया बेस्ट कपल रवि बिष्ट दिया जीना को दिया गया कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक सीमा जोशी हिमानी शाह एवं बिना भगत थे। कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सहित लेक सिटी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर
कार्यक्रम में सचिव सरिता त्रिपाठी, रमा भट्ट कार्यक्रम सहसंयोजक दीपिका बिनवाल, ज्योति ढोंडियाल , सीमा सेठ, अनुराधा भट्ट, हेमा भट्ट, रानी शाह, जीवंती भट्ट, गीता शाह, प्रेमा अधिकारी विनीता पांडे, रमा तिवारी, अमिता शाह, मधुमिता, सविता कु लारा, दया कुंवर, भावना शाह, वंदना जोशी, तुसी शाह, मानसी गर्ग, प्रगति जैन, दीपा पांडे, कंचन जोशी, जयावर्मा, पल्लवी राय, ज्योति वर्मा, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।




















