कांग्रेसियों में आया उबाल, धामी सरकार व यूकेएसएसएसकी का विरोध करते हुए नारेबाजी की और फूंका पुतला

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को नैनीताल में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के विरोध में मल्लीताल स्थित पंत पार्क पर धामी सरकार व यूकेएसएसएससी का पूतला फूंक कर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया ।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि धामी सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी से कराने के लिए देश का सबसे सखत कानून बनाने के बाद भी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने व इस परीक्षा से एक दिन पूर्व हाकम सिंह की गिरफतारी तथा प्रदेश के युवाओं के समय व पैसे की बर्बादी कर उनके भविष्य के साथ धामी सरकार द्वारा खिलवाड़ किया गया है इसके लिए यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष को नैतिक जिममेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए था।
नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल प्रदेश के उच्च न्यायालय से अनुरोध करती है कि वह इस महत्वपूर्ण परीक्षा के मामले का स्वत: संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में इस परीक्षा में पेपर लीक कि जांच कर परीक्षा को रद्द कर पुन: अपनी निगरानी में परीक्षा करवा कर प्रदेश के युवाओं के लिए न्याय की मांग करती है। प्रदर्शन में नगर पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल समेत नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर सचिव बंटू आर्या, सभासद जीनू पांडेय, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई शार्दुल नेगी, नगर अध्यक्ष
आयुष आर्या, राजेंद्र व्यास, राजेंद्र सिंह कोटलिया, प्रेम कुमार शर्मा, भुवन बिष्ट, मनोज भट्ट, सुरेश चंद्रा, मनमोहन कनवाल, पवन जाटव, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय कुमार, ललित चनियाल, ललित सिंह बोरा,पूर्व छात्रसंघ उप सचिव गौरव कुमार, विमल बृजवासी, करन कुमार, संदीप चौहान, शुभम प्रसाद, हारुन खान तथा धीरज बिष्ट सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




















