स्कूल परिसर में भिड़े दो छात्र हुए चोटिल
नैनीताल । सरोवर नगरी के अधिकतर स्कूलों में बच्चों पर नियंत्रण नहीं है आए दिन स्कूलों में छात्रों के बीच गुट बनाकर लड़ाई झगड़ों के मामले आते रहते हैं। और स्कूल प्रबंधक का कोई कंट्रोल नहीं है। जिसके चलते छात्रों में शिक्षकों का भय खत्म होता जा रहा है। बता दे बीते रोज शनिवार को तल्लीताल क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में दो छात्र भिड़ गए। मारपीट में दोनों चोटिल हो गए। शिक्षकों ने बीच बचाव कर दोनों को राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल में उपचार दिलाया।
जानकारी के अनुसार शहर के तल्लीताल क्षेत्र स्थित स्कूल में पढऩे वाले नौवीं के छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह स्कूल की छुट्टी के बाद विद्यालय परिसर में ही भिड़ गए। धक्का मुक्की के दौरान एक का सिर लोहे के पोल से टकरा गया और वह चोटिल हो गया। शिक्षकों ने बीच बचाव कर किसी तरह झगड़ा शांत किया। जिसके बाद छात्रों को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। मामले में जिला अस्पताल के पीएमएस डा. तरु ण कुमार टमटा ने बता




















