झारखंड जल संसाधन विभाग की टीम ने
नैनीताल झील और नाैकुचियाताल झील संरक्षण की ली जानकारी
यहां से अर्जित किए ज्ञान के आधार पर
रांची स्थित विवेकानंद सरोवर बड़ा तालाब का रखेंगे रखरखाव


नैनीझील। सरोवर नगरी में पिछले तीन दिनों से झारखंड प्रदेश से आई जल संसाधन विभाग अधिकारियों का शिष्टमंडल नैनी झील और आसपास की झीलों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची और इस दौरान उनके द्वारा जिला विकास प्राधिकरण, कुमाऊ मंडल विकास निगम, एयरेशन कर रही संस्था ग्लोबल एक्वा के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की। और झीलों के बारे में जानकारियां जुटाई। बता दें झारखंड के रांची शहर के बीचो-बीच स्थित विवेकानंद सरोवर बड़ा तालाब के रखरखाव को लेकर नैनीताल व नौकुचियाताल झील के पुनजीवन के प्रयास करने को लेकर जानकारियां जुटाई झारखंड जल संस्थान विभाग के आए अधीक्षण अभियंता विजय कुमार भगत ने बताया यहां पहुंचने पर संबंधित विभाग अधिकारियों द्वारा जो सहयोग कर जानकारियां दी गई हैं उसके लिए उन्होंने उनका आभार जताया। और कहा एक अच्छा अनुभव लेकर वापस लौट रहे हैं कहां नैनी झील और नाैकुचियाताल झील का जिस तरीके से संरक्षण किया जा रहा है इस तर्क पर हम भी अपनी विवेकानंद सरोवर बड़ा तालाब का संरक्षण करेंगे। बता दे बीते रोज जिला विकास प्राधिकरण की ओर से पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग के सहयोग से नैनीझील के पुनर्जीवन तथा पारस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए लंबे समय से पहल की जा रही है। शुक्रवार को भी नैनीझील में पांच हजार मछलियों के बीज डाले गए। इस दौरान डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया बीते दो वर्षों में अब तक 50 हजार मछलियों के बीज डाले जा चुके हैं। डा.मिश्रा ने बताया कि इसमें सिल्वर कार्प, गोल्डन महाशीर, लीवियो डायचिलस, चगुनिया आदि मछलियों के बीज हैं। ये सभी मछलियां झील के लिए अच्छी है। यहां डाली गई सिलवर कार्प लगातार काई को खा रही है। बीच में झील में पादप लवक की संख्या बढ़ गई थी, लेकिन अब सिलवर कार्प आदि मछरियों से पादप लवक का अनुपात सामान्य है। झील के पारस्थितिकी तत्र के लिए झील के लिए घातक बिग हैड, कामन कार्प आदि मछलियों को समय-समय पर निकाला भी जाता है। इस मौके पर जिला विकास प्राधिकरण के अभियंता विपिन कुमार, ग्लोबल एक्वा के निदेशक हरपिंदर सिंह रंधावा, प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद सिंह कोरंगा, रिया त्रिवेदी, ह्यात सिंह बोहरा, बीना भोज, पूरन तिवारी के अलावा झारखंड से आए अधीक्षण अभियंता विजय कुमार भगत, अभिषेक मिंजव, अभिनव सिंह, आदित्य मिश्रा भी मौजूद थे।




















