पाइंस श्मशान घाट की सफाई व रोड पर हो रही काई पर चुना डालना बेहद जरुरी सभासद: शीतल कटियार

नैनीताल। सरोवर नगरी मे नगर पालिका परिषद की हरिनगर वार्ड की पालिका सभासद शीतल कटियार ने कहा है कि वर्तमान में नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग में स्थित पाइंस श्मशान घाट की सफाई नहीं होने से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शीतल ने पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को ज्ञापन भेजकर त्वरित कार्रवाई करने की गुजारिश की है।
सभासद शीतल कटियार के मुताबिक श्मशान घाट मुखय सडक़ से लेकर घाट की तरफ को जाने वाले मार्ग (सीढियों)काफी काई जमा होने से फिसलन हो रही है जिससे कि हर वक्त दुर्घटना का भय बना हुआ है,कहा कि इस स्थान पर जनहित को ध्यान में रखते हुए काई की सफाई करने के साथ ही सीढियों में बलीचिंग पाउडर तथा चूने का छिडक़ाव किया जाना नितांत जरुरी है। उन्होंने जल्द से जल्द चूने का छिड़काव करने की मांग की है।




















