रन फॉर उत्तराखंड” मैराथन में21 किमी पुरुष वर्ग में धावक मायानगम लंगलैंग आए प्रथम
महिला वर्ग में अर्पिता सैनी आई प्रथम
विभिन्न कैटेगिरी मे विजेता खिलाड़ियों को 4 लाख से अधिक की नकद राशि पुरस्कार मे प्रदान की गई











नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को 14वीं मानसून माउंटेन मैराथन क “रन फॉर उत्तराखंड” थीम पर मैराथन दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि एलआईसी के महाप्रबंधक डी.के. जोशी और पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें लगभग 1500 धावकों ने हिस्सा लिया। बता दे इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से आए धावकों के साथ-साथ केन्या जैसे देशों से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। धावकों ने कठिन पहाड़ी ट्रैक पर दौड़ लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
मैराथन में कुल चार वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 4 किमी. 21 किमी पुरुष वर्ग में भारतीय सेना के मणिपुर के धावक मायानगम लंगलैंग विजेता बने, जबकि महिला वर्ग में अर्पिता सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में मुकेश राणा विजेता रहे,10 किमी पुरुष वर्ग में मनोज सिंह, महिला वर्ग में रुबी कश्यप और वरिष्ठ वर्ग में राजेंद्र प्रसाद ने बाज़ी मारी, वहीं, 5 किमी पुरुष वर्ग में राघवेंद्र और महिला वर्ग में दिव्या मेहरा विजेता रहीं। इस दौरान प्रतियोगिता में विजेताओं को विभिन्न कैटेगिरी के अनुसार कुल 4 लाख से अधिक की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विजेता धावकों को न्यायमूर्ति आलोक मेरा सहित अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने आयोजक संस्था रन टू लीव के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन पहाड़ों में पर्यटन नई ऊंचाइयों तक जाएगा। और यहां की प्राकृतिक वातावरण धावकों को खूब भाता है। और सभी को अपनी और आकर्षित करती है। आयोजक संस्था रन टू लिव के प्रमुख हरीश तिवारी ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा इस मैराथन का मकसद युवाओं को खेलों से जोड़ना और उत्तराखंड को स्पोर्ट्स टूरिज़्म का हब बनाना है। हमारे लिए खुशी का गर्व है की प्रतियोगिता में आए धावकों मैं इस प्रतियोगिता का आनंद भी लिया।और मैराथन को लेकर धावक काफी उत्साहित थे। इस मौके पर धावक अतिथि और गणमान्य लोग मौजूद थे।




















