वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन पर
ऑपरेशन रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने किए चालान



नैनीताल। सरोवर नगरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन पर ऑपरेशन रोमियो अभियान गुरुवार को भी जारी रहा शाम लगभग 7:00 बजे तल्लीताल थाने के उपनिरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने ऑपरेशन रोमियो के तहत नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर चलानी कार्रवाई करते हुए हिदायत देकर छोड़ा। रिमझिम वर्षा के चलते पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात है और गांधी चौक पोस्ट ऑफिस के पास वाहनों को रोककर चेकिंग अभियान जारी था इस दौरान दो पहिया वाहन पर ट्रिपल राइटिंग करने वालों पर चलानी कार्रवाई की जा रही थी। खबर लिखे जाने तक लगभग आधा दर्जन लोगों के चालान किए जा चुके थे इस मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे।




















