सात नंबर वार्ड के आल्मा कॉटेज क्षेत्र में
मुख्य मार्ग और दीवार क्षतिग्रस्त क्षेत्र में खतरा बड़ा
प्रशासनिक टीम ने किया निरीक्षण

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद सात नंबर वार्ड सभासद जितेंद्र कुमार पांडे ने आल्मा कॉटेज क्षेत्र में मुख्य मार्ग और दीवार के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों की लगातार भारी बारिश के कारण इलाके की मुखय सडक़ और दीवार ढह गई हैं जिससे न केवल स्थानीय लोगों के लिए यातायात मुश्किल हो गया है बल्कि आसपास के आवास और संपतियों को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि मार्ग की स्थिति के कारण स्कूल जाने वाले छात्र, दैनिक आवश्यकताओं के लिए आवागमन करने वाले लोग और पर्यटक सभी प्रभावित हो रहे हैं। पांडे ने दोनो अधिकारियों से जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सडक़ के पुनर्निर्माण तक यातायात रोकने की व्यवस्था की जाए और यथाशीघ्र आपदा मद से मार्ग और दीवार की मरममत कार्य शुरू किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके और क्षेत्र में सामान्य जीवन बहाल हो सके। बता दे ज्ञापन मिलने के पश्चात एसडीएम नवाजिश खलिक, पटवारी कोतवाल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।




















