भाजपा नेता विक्रम रावत के पिता का निधन कल होगी अंत्येष्टि



नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम रावत के पिता दान सिंह रावत 71 (न्यू चोकोट रेस्टोरेंट) का सोमवार आज को निधन हो गया। जैसे यह खबर आज की तलाश शहर में फैली शोक की लहर दौड़ पड़ी और लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचने लगे। बता दें उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार 9 सितम्बर की सुबह पाइंस स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
स्व. दान सिंह रावत व्यापारी नेता के रूप में सक्रिय रहे। उनका मल्लीताल चीना बाबा मंदिर चौराहे में न्यू चोकोट रेस्टोरेंट है। वे मूलतः चोकोट पट्टी सल्ट के रहने वाले हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास अजंता होटल मल्लीताल पहुंचने लगे हैं। शहर में शोक की लहर है।




















