सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज के स्थापना दिवस पर
प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता में मेजबान रहा प्रथम दूसरे स्थान पर शेरवुड कॉलेज आया




नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज में सोमवार को स्थापना दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विषय शांति और सद्भाव रहा इस दौरान कार्यक्रम में सेंट मेरीज कॉलेज ने प्रथम जबकि शेरवुड कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने छात्राओ का उत्साह वर्धन कर कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। अपनी संस्कृति को सहेजना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपना भविष्य बनाने के लिए अवसर मिलते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजूषा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और निर्णायकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। और छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनको बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य नाटिका, समूह गीत, काव्य पाठ सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। और अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। इस दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. रितेश साह, डॉ. गगनदीप होटी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रीना सिंह, दीपक बलानी, मंजू पाल, नीरज सिंह, राकेश साह, सुप्रिता साह रहे। इस मौके पर सिस्टर शीबा, सिस्टर सीमा, सिस्टर ग्रेस, शेरवुड के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू, अंजना रिचर्ड्स, ब्रदर्स सैविस्टन, बीना रावल, सिस्टर शैलजा जोशी ,नमिता, दीप्ती, शालिनी,अर्जुन बोहरा, संदीप सिंह, रवि कुमार, शिक्षक शिक्षिकाएं छात्राएं कर्मचारी मौजूद थे।




















