March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

जू रोड के गड्ढे दे रहे हैं दुर्घटना को दावत

0
1001545224
012 013
111 222 333

चार महा पूर्व हुए कार्य की गुणवत्ता पर समाजसेवी संध्या शर्मा ने उठाए सवाल

प्रशासन से ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी मैं लगभग सभी वार्डों की आंतरिक रोड़ों के बुरे हाल हैं सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने बताया जू रोड व बिरला को जाने वाले मार्ग में सड़कों में गड्डे होने से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संध्या शर्मा ने बताया उक्त मार्ग में चार महा पूर्व सड़क में डामरीकरण किया गया था। डामरीकरण इतना खराब रहा की फिर भी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उक्त मार्ग में दो पहिया वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। और जू रोड में गड्डे ही गड्ढे बनने से बरसात के दिनों में गड्डो में पानी भर जाता है। जिसके चलते गड्ढे नजर नहीं आते हैं और कभी भी दुर्घटना हो सकती है। और दुर्घटना को ये गड्ढे दावत दे रहे हैं। संध्या शर्मा ने कहां यह विभाग की लापरवाही है। जो कार्य की गुणवत्ता नहीं देखते हैं जिस कारण रोड में गड्ढे हो रहे हैं उन्होंने प्रशासन से जल्दी से जल्द संज्ञान लेकर गडो को भरवाने की मांग की है। और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *