March 28, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

भीमताल में बढ़ते बंदरों के आतंक एवं उनसे निजात दिलाने को लेकर

0
1001542070
012 013
111 222 333

व्यापारी नेता अखिलेश ने डीएम वंदना को सोपा ज्ञापन दिए सुझाव

भीमताल नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश सेमवाल, भीमताल क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक के कारण हो रही समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी वंदना सिंह को ज्ञापन देकर अवगत कराया है। ज्ञापन में भीमताल में बंदरों के झुंड ने न केवल आम जनता के लिए असुविधाएँ उत्पन्न कर दी हैं, बल्कि हाल ही में पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल को भी बंदरों के हमले का सामना करना पड़ा है। इसके अतिरिक्त, बंदर फल, फूल, और पौधों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे स्थानीय कृषि और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा भी खतरे में है। इस गंभीर समस्या का समाधान को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं जिसमें
बंदरों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए चालू या नए नसबंदी (स्टेरिलाइजेशन) कार्यक्रम को शीघ्र प्रभावी बनाया जाए। संवेदनशील इलाकों में सौर ऊर्जा आधारित विद्युत फेंसिंग (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) लगाकर बंदरों को किसानों और ग्रामीणों से दूर रखा जाए।
बंदरों का सुरक्षित पकड़कर अन्य उपयुक्त वन क्षेत्रों में ट्रांसलोकेशन किया जाए। वन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इस समस्या का दीर्घकालिक समाधान निकाला जाए। आम जनता के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बंदरों से बचाव के उचित उपाय बताये जाएं। अखिलेश ने कहा मेरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में इस समस्या का शीघ्र समाधान संभव होगा और भीमताल पुनः एक सुरक्षित तथा सुचारु पर्यावरण का उदाहरण बनेगा। व्यापारी नेता अखिलेश ने डीएम वंदना को ज्ञापन देकर निवेदन किया है कि संबंधित विभाग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समस्या का समाधान करने के लिए आग्रह किया है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *