पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए
सभासदों ने किया वृक्षारोपण

नैनीताल। सरोवर नगरी में
नगर पालिका परिषद के सभासदों द्वारा आज बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित नैनीताल की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। बता दें सभासदों द्वारा नींबू, नाशपाती, खुबानी जैसे स्थानीय फलदार पौधों का पौधा रोपण कर प्राथमिकता दी गई, जो न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाएंगे बल्कि भविष्य में आमजन को फल भी प्रदान करेंगे। सभासदों एवं समाजसेवियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उन्हें संरक्षण का संदेश भी दिया। सभासदों का कहना है आज का यह प्रयास सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित उपहार है। हमारे लगाए गए ये वृक्ष एक दिन छाया, ऑक्सीजन और फल प्रदान करेंगे।




















