डोलमार के पास विशालकाय पेड़ रोड पर गिरने यातायात हुआ प्रभावित
फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को हटाया


नैनीताल सरोवर नगरी से हल्द्वानी रोड डोलमार के पास मूसलाधार वर्षा के चलते एक विशालकाय पेड़ रोड पर गिरने की सूचना प्राप्त हुई तत्काल फायर स्टेशन हल्द्वानी से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचकर वुडन कटर की सहायता से पेड़ के छोटे छोटे टुकड़े कर रोड से हटाया गया। और यातायात हेतु मार्ग खोला गया। बता दें रेड अलर्ट के चलते मौसम में विकराल रूप ले रखा है। और वर्षा के चलते जगह भूस्खलन होने से मार्ग बंद है।




















