March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

माधवी फाउंडेशन का 70वां नेत्र चिकित्सा शिविर

0
1001537005
012 013
111 222 333

ग्राम सभा दौलिया में हुआ आयोजित

60 से अधिक लोगों की गई आंखों की जांच

19 चयनित मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

हल्दूचौड़ नैनीताल।
माधवी फाउंडेशन द्वारा प्रभु नेत्रालय के सहयोग से मंगलवार को ग्राम पंचायत दौलिया, हल्दूचौड़ में संस्था के 70वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 60 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा सभी को निःशुल्क दवाइयां व चश्मा नंबर प्रदान किए गए।
इस अवसर पर 19 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनके लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बिना टांका, बिना चीरा व बिना दर्द वाली फेको विधि द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन बुधवार को किया जाएगा। मरीजों को कैंप स्थल से अस्पताल तक लाने-ले जाने व ऑपरेशन के बाद घर पहुंचाने की व्यवस्था माधवी फाउंडेशन और प्रभु नेत्रालय की टीम द्वारा की जा रही है,साथ ही हॉस्पिटल में मरीजों का खाना इत्यादि भी निशुल्क रहेगा। विशेष सहयोग हरिओम बैंक्वेट हाल के मालिक विनोद दुम्का का रहा। इन सभी ने फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और आगे भी सहयोग देने का संकल्प लिया।
शिविर में डॉ अंकित गुप्ता और उनकी अनुभवी चिकित्सकों की टीम की उपस्थिति ने ग्रामीणों को अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
माधवी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री पीयूष जोशी ने बताया कि “हमारा संकल्प है कि ‘सेवा ही संकल्प’ के उद्देश्य को लेकर चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधा को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाते रहेंगे।”
इस दौरान पूजा जोशी,पुष्पा जोशी, करन भट्ट,जगत सिंह कार्यक्रम में ग्राम सभा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट, पूर्व प्रधान दीपा भट्ट, पूर्व युवक मंगल दल अध्यक्ष कैलाश भट्ट, विद्युत विभाग के भूतपूर्व जेई भुवन भट्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता महेश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता भोला जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *