March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

एसएसपी प्रहलाद मीणा की निगाह से कोई माफिया नहीं बचता

0
1001533314
012 013
111 222 333

नकल गैंग का खेल खत्म 09 नकल माफिया सलाखों के पीछे,

हल्द्वानी नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन नकल विरोधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नकल मुक्त परीक्षाओं के आयोजन के उद्देश्य से प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में समय–समय पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी/आनलाईन परीक्षाओं में नकल की रोकथाम व नकेल लगाने के सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं।
जिस आदेश के क्रम में हल्द्वानी शहर में नकल करवाने वाले 01 गैंग के सक्रिय होने का इनपुट मिलने पर प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा रविवार को हल्द्वानी शहर के टीपीनगर क्षेत्र में स्थित होटल जलविक के कमरा न० 103 से 09 अभियुक्तों को नकल के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न० 270/2025 अन्तर्गत धारा-318(4),319 (2), 3(5) बीएनएस एवं धारा-66(D) आईटीएक्ट पंजीकृत किया गया है। और उसके पश्चात अभियुकगणों को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। बता दे अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र बलबीर सिंह ग्राम बामनोली थाना दोघट जिला बागपत उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष (गैंग लीडर), परविंदर कुमार पुत्र कालूराम ग्राम लोहारी थाना बडीत जिला बागपत हाल निवासी कुन्तुवाला चौक शिव मंदिर कॉलोनी मकान नंबर 152 थाना जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष (गैंग लीडर), रमाकांत शर्मा उर्फ राहुल पुत्र सुरेंद्र कुमार शर्मा ग्राम कोतवाली थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष, अभिषेक कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बढार पोस्ट शहादाबाद थाना शहादाबाद जिला हाथरस उ०प्र० उम्र 20 वर्ष, विशाल गिरी पुत्र सतीश गिरी उम्र निवासी ग्राम कूठखास थाना रोटा रोड मेरठ जिला मेरठ हाल पता ग्राम बेगमपुर खेतडी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार 29 वर्ष, आफताब खान पुत्र याकूत अली ब्राम कल्याणपुर पोस्ट तोडा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर उम्र 42 वर्ष, अरुण कुमार पुत्र राजकुमार उम्र निवासी तुल्हेडी थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर 33 वर्ष, शिव सिह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम बढार धाना शहादाबाद जिला हाथरस उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष, जसवीर सिंह पुत्र जोगीराम निवासी ग्राम अस्थल बोहर थाना अर्बन स्टेट जिला रोहतक मूल ग्राम मुहाना थाना जिला जींद हरियाणा उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि सभी अभियुक्त एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं, सभी पर थोड़े-थोड़े कर्जे है तो अभियुक्तों ने प्लान बनाया कि हम लोग मिलकर कम्यूटर लाईब्रेरी किसी से लीज पर ले लेते हैं और मौका देखकर उसमें आयोजित होने वाली भिन्न-भिन्न ऑनलाईन परीक्षा के दौरान प्रतियोगी बच्चों से 04-04 लाख रुपये में भर्ती कराने का लालच देकर अपनी लाईब्रेरी में एक कम्प्यूटर या लैपटॉप अपनी टीम के आईटी वाले लड़के से परीक्षा के दौरान कनेक्ट करवाकर कुछ सॉल्वर लड़के बैठाकर एनीडेस्क वा एमी एडमिन रिमोट डेस्कटॉप एप के माध्यम से नकल करवाकर उन लड़को को पास करा देंगे और पैसे आपस में बांट लेंगे। इसी योजना के अनुसार अभियुक्त परविन्दर और सुनील ने दिसम्बर 2024 में हल्द्वानी मानपुर पश्चिम में स्थित ज्ञानकोश डिजिटल लाईब्रेरी श्री दीपक कन्नौजी निवासी देहरादून से लीज पर ली थी जिसका एग्रीमेन्ट उन्होंने देहरादून से कराया था। अभियुकों द्वारा 06 अगस्त बुधवार 2025 से आयोजित होने वाली एस०एस०सी० की परीक्षा में अभ्यर्थियो को नकल कराकर पैसा कमाने की योजना बनायी जा रही थी। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से
02 अदद लैपटॉप (काले रंग का LENOVO कम्पनी का Thinkpad RYZEN Pro T495 मार्का तथा लैपटॉप एचपी कम्पनी का RYZEN3 मॉडल जिसका सीरियल न०- CND8403RWS), 01 चार्जर, 01 अदद बाईफाई डोंगल, 11 अदद मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जाने अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास,अभियुक्त सुनील के विरुद्ध कोतवाली मुजफ्फरनगर उ०प्र० में मु०अ०स०-370/19 धारा-419/420/467/468/471 भादवि० तथा मु०अ०स०-78/24 धारा-420/467/468/471/120बी भादवि०, अभियुक्त परविन्दर एवं जसवीर के विरुद्ध थाना सिविल लाईन्स मेरठ में मु0अ0सं0-570/19 बारा-419/420/4/57/468/471 भादवि० है। इस मौके पर गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल राजेश कुमार यादव, महेन्द्र प्रसाद, संजीत राठौड़ प्रभारी एस०ओ०जी, प्रेम राम विश्वकर्मा, गौरव जोशी, फिरोज जालम, मनोज टम्टा, इसरार नवी, ललित मेहरा, अनिल टम्टा,
अमर सिंह, सुभाष राणा, भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कुन्दन सिंह, धीरेन्द्र अधिकारी, अरविन्द राणा, संतोष विष्ट, अरुण राठौर ने गिरफ्तार किया है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *