March 30, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

लेक सिटी क्लब के तत्वाधान में मेहंदी प्रतियोगिता 10 अगस्त को

0
012 013
111 222 333

डीएसए मैदान में होगा आयोजन, दो वर्गों में होगे प्रतिभागी

नैनीताल। सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 10 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता को लेकर  रमा तिवारी को संयोजक, तथा कविता त्रिपाठी और अनुराधा भट्ट को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। सचिव कविता त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी—जूनियर वर्ग (13 वर्ष तक / कक्षा 8 तक) और सीनियर वर्ग (13 वर्ष से ऊपर)। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे डीएसए मैदान में होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में छापे की मेहंदी स्वीकार नहीं की जाएगी, केवल हस्तनिर्मित डिजाइन मेहंदी ही मान्य होगी। इस मौके पर  कार्यक्रम की तैयारी में हेमा भट्ट, रानी शाह, गीता शाह, मंजू बिष्ट, विनीता पांडे, रमा भट्ट, दीपा पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, ज्योति ढोंडियाल , प्रगति जैन, कंचन जोशी, मधुमिता, भावना शाह, वंदना जोशी, संगीता श्रीवास्तव, तुसी शाह, तनु सिंह, जया वर्मा, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, सीमा सेठ, दया कुंवर, सविता कुलारा, रेखा जोशी, लीला राज, सरस्वती चिराला, तारा चौधरी, तनप्रीत, मानसी गर्ग कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देगी। कार्यक्रम  संयोजक रमा तिवारी ने बताया

इच्छुक प्रतिभागी संपर्क करें – ‘गुड लक’, बड़ा बाजार, मल्लीताल पर कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समय पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *