February 4, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

बालिकाओं और महिलाओं को लेकर आशा फाउंडेशन की जागरूकता मुहिम जारी

0
1001514699
012 013
111 222 333

अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चलाया गया जागरुकता अभियान

निशुल्क वितरित किए रेउसाबल पैड्स

नैनीताल। सरोवर नगरी में आशा फाउंडेशन द्वारा ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य समस्याओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में बुधवार को अटल उत्कर्ष आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक आशा शर्मा ने बताया यह कार्यक्रम नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। वैसे तो पिछले कई वर्षों से लगातार महिला स्वास्थ्य को लेकर फाउंडेशन द्वारा जागरूकता जारी है। उसी के अंतर्गत आज स्कूल में बालिकाओं को माहवारी के समय होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए उनको रेउसाबल पैड्स वितरित किए गए। साथ ही साथ उन्हें अपने और अपने परिवार की अन्य महिला सदस्यों का ध्यान रखने के लिए जानकारी दी गई। बाजार में उपलब्ध सैनिटरी पैड्स बहुत सारी बच्चियों के लिए मुहैया करना मुश्किल हो जाता है। और उसके साथ-साथ इन पैड्स का पर्यावरण पर जो असर पड़ रहा है उससे भी उनको अवगत कराया गया। अध्यक्ष आशा शर्मा का कहना है बाजार की पैड से पर्यावरण को बहुत ही बड़ा नुकसान पहुंच रहा है इन पैड्स की लाइफ बहुत लंबी है जो कभी भी अपने आप खत्म नहीं होते हैं। उन्होंने अपनी मुहिम जो कि गांव-गांव पहुंच रही है उसके अंतर्गत अब तक उत्तराखंड के 45 गांव और नैनीताल शहर के सभी सरकारी स्कूलों में जागरूकता अभियान जारी है। जिसके अंतर्गत अब तक फाउंडेशन द्वारा 5000 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर जैसी फैलती महामारी से बचाव बताते हुए बालिकाओं और शिक्षिकाओं को स्वयं परीक्षण कैसे की जा सकती है उसकी जानकारी उनका लगातार दी जा रही है। आशा शर्मा का मानना है कि किसी भी मुहिम को युवाओं के साथ मिलकर चलाई जाए तो उसका असर समाज पर अधिक पड़ता है ।उनका मकसद युवाओं को जागरुक कर युवा पीढ़ी को बचाना है । क्योंकि आजकल कैंसर जैसी बीमारी युवाओं में भी बहुत देखी जा रही है ।इसलिए समय रहते इससे बचाव बेहद जरूरी है ।आज जीजीआईसी स्कूल के लगभग 200 बालिकाओं को और शिक्षिकाओं को रेउसाबल पैड्स वितरित किए गए। यह कपड़े के बने हुए हैं। इनका इस्तेमाल दो से ढाई साल तक आसानी से किया जा सकता है। और इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हो सकता। कार्यक्रम को लेकर प्रधानाचार्य जयश्री आर्य, मैं आशा फाउंडेशन के अध्यक्ष आशा शर्मा सहित नैनीताल बैंक के अधिकारियों का धन्यवाद किया और भविष्य में उनकी मदद से और भी बालिकाओं को अच्छा जीवन देने में सहयोग मिलता रहेगा ऐसी इच्छा जाहिर की है। इस मौके पर कार्यक्रम में मुन्नी तिवारी, ईशा शाह , बच्ची सिंह नेगी के साथ बैंक से रोहाना, रुकिया अहमद,सोनिया,विनीता नेगी, प्रियांशी जोशी, दिव्या राय मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *