श्री मां पाषाण देवी मंदिर के 19 वे स्थापना दिवस पर


बाबा नीम करोरी की मूर्ति होगी स्थापित
वीडियो के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट

नैनीतालl सरोवर नगरी के ठंडी रोड स्थित मनपसंद देवी मंदिर में 19 वे स्थापना दिवस की तैयारी शुरू हो गई है मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया
मां पाषाण देवी मंदिर में बाबा किरोरी महाराज की प्रतिमा स्थापना दिवस के दिन स्थापित होने जा रही हैl
जिसको लेकर बीते रोज 15 जनवरी से माल पुए बनाने का मंदिर परिषद में कार्य प्रारंभ हो गया है उन्होंने मां के भक्तों से अपील की है की तीन दिवसीय स्थापना दिवस में पूजा में सम्मिलित होकर सफल बनाने में अपना योगदान दें l मुख्य पुजारी श्री भट्ट ने बताया महाराज नीम करोरी की प्रतिमा स्थापना के दिन से ही भक्तों को माल पुए प्रसाद में वितरित किए जाएंगे और पहले दिन से अंतिम दिन तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगाl
तीन दिवसीय कार्यक्रम की सूची
प्रथम दिन रविवार 19 जनवरी प्रातः 8:00 बजे से श्री गणेश पूजन शिव पूजन रुद्राभिषेक रुद्री पाठ सुंदरकांड और साय 7:30 बजे श्री मनपसंद देवी की पंच आरती
सोमवार 20 जनवरी प्रातः 7:00 बजे से श्री गणेश पूजन पंचांगी कर्म श्री राम जी का परिवार पूजन और अखंड रामायण पाठ प्रारंभ
मंगलवार 21 जनवरी अंतिम दिन समापन कार्यक्रम प्रातः पूजन अखंड रामायण की समाप्ति पश्चात हवन पूर्णाहुति 1:00 बजे से कन्या पूजन अपराहन 1:00 बजे से 6:00 तक श्री मां पाषाण देवी का भव्य भंडारा होगाl




















