March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

नंदा अष्टमी महोत्सव को लेकर

0
1001492020
012 013
111 222 333

जिला अधिकारी वंदना की अध्यक्षता मे

रामसेवक सभा, पालिका की अध्यक्ष डॉ खेतवाल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिलाधिकारी कार्यालय में श्री नंदा देवी महोत्सव आयोजन के संबंध में चल रही तैयारियों की प्रगति के सम्बन्ध में जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद एवं श्री राम सेवक सभा के सदस्यों की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी आईएएस वन्दना सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान श्री नंदा देवी महोत्सव 2025 के कैलेंडर का विमोचन जिलाधिकारी वंदना सिंह एवं अध्यक्ष नगर पालिका डा सरस्वती खेतवाल द्वारा और सभी रामसेवक सभा के पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को शहर के प्रतिष्ठित नंदा देवी महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।
डा सरस्वती खेतवाल ने बताया कि इस वर्ष श्री नंदा देवी महोत्सव स्वच्छ नैनीताल की थीम को केंद्र में रखकर सुव्यवस्थित किया जाएगा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक, अधिशाषी अधिकारी रोहिताश शर्मा, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, हरीश राणा, सभासद पूरन बिष्ट, विमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, मोहित लाल साह आदि उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *