परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में
78 वाहनों के चालान किए दो ई रिक्शा सीज



हल्द्वानी नैनीताल। परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 78 वाहनों के चालान किये और प्रपत्र प्रस्तुत न करने की अभियोग में दो ई रिक्शा वालों को सीज किया । इस मौके पर सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, विमल उप्रेती परिवहन निरीक्षक रामचंद्र पवार के द्वारा नैनीताल और हल्द्वानी नगर क्षेत्र में टैक्सी, मैक्सी, ट्रक, ई रिक्शा, ऑटो, कार, मोटरसाइकिल, टैक्सी बाइक आदि वाहनों की चेकिंग करते हुए परमिट शर्तों का उल्लंघन, चालकों के द्वारा निर्धारित यूनियन फार्म न पहनना ,सीट बेल्ट, हेलमेट, नो पार्किंग, टैक्स, फिटनेस आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही की । प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान सहायक परिवहन निरीक्षक अनिल कार्की, गोविंद सिंह, मोहम्मद दानिश, गोधन सिंह प्रवर्तन चालक पुष्कर, महेंद्रआदि उपस्थित रहे ।




















