March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

श्री माँ नैना देवी महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर

0
1001446366
012 013
111 222 333

श्रीराम सेवक सभा पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा भवन में आज बुधवार को सभा के पदाधिकारियों तथा प्रशासन के अधिकारियों के साथ श्री नंदा देवी महोत्सव 2025 के लिए महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें महोत्सव को सफल तथा भव्य बनाने का निर्णय लिया गया । बैठक की अध्यक्षता मनोज साह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तय हुआ कि इस वर्ष 28 अगस्त से प्रारंभ तथा 5 सितंबर को समापन होने पर पूरी भव्यता रखी जाएगी । सभा भवन के अतिरिक्त मेला परिसर तथा बाजार को सजाया जाएगा । डी एस मैदान में पानी न रुके इसकी व्यवस्था की जाएगी तथा प्रसाद वितरण को भी वाटर प्रूफ टेंट तथा सभा भवन माई भी वाटर प्रूफ टेंट होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम तल्लीताल तथा सभा भवन में होंगे। महोत्सव के सीधे प्रसारण हेतु स्क्रीन लगाई जाएगी। बैठक माई यह भी तय हुआ कि पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा जाएगा तथा साफ सफाई की पूर्ण व्यस्था रहेगी । जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी नए भी विचार रखे तथा मोहित लाल साह ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बैठक में विमल चौधरी प्रबंधक, ईओ नगरपालिका रोहिताश शर्मा , रमेश गर्बयाल, मयंक पांडे ,अंशुल ,सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ,सूरज चौहान ,विवेक सिंह ,युगल किशोर ,विपुल चौधरी ,दिनेश जोशी , प्रो ललित तिवारी ,सभासद जीनू पांडे ,रमेश प्रसाद ,आनंद बिष्ट ,विपिन पुरोहित ,कमलेश ढौंडियाल , हरीश राणा ,मनोज साह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। संचालन जगदीश बावड़ी ने किया

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *