तल्लीताल बाजार की समस्याओं को लेकर
भाजपा नेता और व्यापारी आयुष और विक्की ने
डीएम वंदना को सोपा ज्ञापन मिला आश्वासन


नैनीताल। सरोवर नगरी में भाजपा नेता और व्यापारी आयुष भंडारी विक्की राठौर ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से मुलाकात कर तल्लीताल बाजार में व्याप्त जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ज्ञापन सोपा है जिसमें अवगत कराया है। पिछले 3 साल से कुमाऊनी शैली में सोध्यकरण का कार्य हुआ था जिसमें ठेकेदार और संबंधित विभाग द्वारा कोताही बरती गई। और नियम अनुसार कार्य नहीं किया गया। आज भी लगाए गए बिजली के पोल शोपीस बनकर रह गए है। दो-चार दिन तो लाइट जली लेकिन आज लगभग सभी पोल बंद पड़े हुए है। और कुछ दिन पूर्व जल संस्थान द्वारा इंदिरा फार्मेसी के समक्ष रोड में पाइपलाइन सही करने के दौरान लगाए गए पत्थरों को हटाकर गडा कर छोड़ दिया था। आज भी वहां गड्ढा बना हुआ है। डीएम वंदना से जांच संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की है। बाजार में वाहनों पर प्रतिबंध तो लगाया गया है। लेकिन व्यापारियों और ग्राहकों के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। अगर ग्राहक मुख्य द्वार के पास अपने वाहन लगाते हैं तो पुलिस द्वारा जेमर लगा कर चालान कर दिया जाता है। इससे तल्लीताल बाजार का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।और पोस्ट ऑफिस के पीछे जो पार्किंग आवंटित व्यापारियों को की गई है। वहां पर टैक्सी वाहनों को स्वामियों द्वारा अपने टैक्सी वाहन अभी भी खड़े किए जा रहे हैं। उन पर कार्रवाई की मांग की है और जल्दी ही पार्किंग की मांग की है। आयुष भंडारी का कहना है हम यहां के मूल निवासी हैं और हमारा कर्तव्य है यहां की समस्याओं का निस्तारण कराना।




















