November 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

खुशखबरी: नैनीताल निवासी गौरव जोशी का चयन हुआ

0
1001426058
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भारतीय परमाणु अनुसंधान केंद्र वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में

नैनीताल। तल्ला कृष्णापुर तल्लीताल निवास गौरव जोशी का चयन भारतीय परमाणु अनुसंधान केंद्र ( बीएआरसी) में वैज्ञानिक अधिकारी (साइंटिफिक ऑफिसर) के पद पर हुआ है। गौरव मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित अर्चाली गांव के निवासी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों से हासिल की है।
गौरव ने भूविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (एम एससी शिक्षा) कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से पूरी की है। इससे पहले वे अखिल भारतीय स्तर की गेट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 14 (एयर -14) प्राप्त कर चुके हैं, जो उनकी गहरी विषय समझ और अनुशासित अध्ययनशैली को दर्शाता है। गौरव के पिता चंद्र मोहन जोशी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं और माता श्रीमती लीला जोशी एक समर्पित गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई इंडियन नेवल आर्मामेंट सर्विसेज में ( आई एन ए एस) में ग्रुप ए आई ई एस ऑफिसर के रूप में कार्यरत है। गौरव ने बताया कि उनके भाई का इस सफलता में विशेष योगदान रहा है। “मेरे भाई ने हर कदम पर मुझे सही मार्गदर्शन दिया, मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा और तैयारी के दौरान मेरी हर ज़रूरत में साथ खड़े रहे। उनकी सलाह और समर्थन मेरे लिए बेहद अहम रहे,” गौरव ने कहा। गौरव का मानना है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि लगातार प्रयास, धैर्य और परिवार के सहयोग से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा, “यह सफर चुनौतियों से भरा था, लेकिन परिवार के विश्वास और अपनी लगन से मैं इस मुकाम तक पहुंच सका। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे नैनीताल व कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्पद है जो विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *