March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

गहन मंथन के बाद कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल को अपना प्रत्याशी किया घोषित

0
012 013
111 222 333

नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पश्चात सभी कयास लगने लगे थे कि कांग्रेस डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को ही प्रत्याशी घोषित करेगी आखिरकार कांग्रेस पार्टी हाई कमान ने गहन मंथन के बाद कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल को अपना प्रत्याशी किया घोषित बता दें नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी से दो नाम पैनल में चल रहे थे। समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल व दो बार सभासद का चुनाव जीती सपना बिष्ट के नामों पर गहन मंथन किया गया। आखिरकार पार्टी हाईकमान ने समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल के नाम पर अपनी मोहर लगाकर कांग्रेस पार्टी से टिकट की घोषणा कर दी है। समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी।
बता दें कि समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल को हर वर्गों का समर्थन मिल रहा है। *डा. सरस्वती खेतवाल जी को नगर पालिका परिषद नैनीताल के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल और सभी पदाधिकारीयों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *